नोट : आगे से इस संस्थान के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु निम्न साइट पर क्लिक करें।

JOIN-भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान-BAAS

20 November 2011

गजेन्द्र शर्मा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और राम भरोसी मीणा प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त

श्री गजेन्द्र शर्मा
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त 
भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम मीणा ने बास के सक्रिय सदस्य और अभी तक राष्ट्रीय सचिव पद पर पदस्थ गजेन्द्र शर्मा को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है| श्री शर्मा को राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्रता से गठन करने और राज्य के सभी जिलों में जिलास्तरीय शाखाओं का गठन करने के लिये अधिकृत किया है| श्री शर्मा पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं|

श्री राम भरोसी मीणा
प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त
श्री गजेन्द्र शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए संस्थान को राजस्थान के सभी जिलों एवं तहसीलों तक सक्रिय करने का विश्‍वास व्यक्त दिया है|

इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा की अनुसंशा पर महवा (जिला-दौसा) के बास के सक्रिय सदस्य राम भरोसी मीणा को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है| श्री शर्मा के अनुसार श्री मीणा को संगठन सचिव नियुक्त करने से पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में बास के संगठन को विस्तारित करने में सहयोग मिलेगा|

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी, केवल मेरे लिये ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण ब्लॉग जगत के लिये मार्गदर्शक हैं. कृपया अपने विचार जरूर लिखें!